{"_id":"5bf2fe84bdec22699c0c2166","slug":"11542651524-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार विभाग में अब बेरोजगारी भता लेने के लिए सरल पोर्टल पर करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार विभाग में अब बेरोजगारी भता लेने के लिए सरल पोर्टल पर करना होगा आवेदन
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो सरल पोर्टल पर करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नवंबर में प्रतिवर्ष रोजगार कार्यालय में 12वीं और बीए पास युवक-युवतियों को अपना रजिस्ट्रेशन बेरोजगारी भत्ते को लेने के लिए करवाना होता है। इसके लिए पिछले कई दिनों से विभाग में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदन जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिवर्ष जो पहले से भत्ता ले रहे हैं, उनको भी अपने आवेदन दोबारा से जमा करवाने होते हैं। इस योजना का लाभ अब सभी विद्यार्थी घर बैठे भी ले सकेंगे, क्योंकि रोजगार विभाग ने इस योजना को सरल पोर्टल पर शुरू किया है। आवेदन अप्लाई करने के लिए विभाग ने 30 नवंबर को अंतिम तारीख निर्धारित किया है।
जिला रोजगार कार्यालय में 12वीं पास युवक और युवतियों की पिछले कई दिनों से भीड़ जमा रहती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 12वीं पास के 113 नए आवेदन आए हैं और 500 पुरानों ने अपने दस्तावेजों को निरंतर बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदन किया है। अब तक जिला रोजगार कार्यालय से 12वीं के 1746 आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। यह भत्ता 12वीं को 900 रुपये मिलता है। सरकार ने अब स्नातक को भी इसमें शामिल किया है। अब तक स्नातकोत्तर और ग्रेजुएशन में बीए संकाय को छोड़कर अन्य सभी संकायों को सक्षम में शामिल किया गया था। सरकार ने अब बीए को भी इसमें शामिल कर लिया है। बीए के अब तक पुराने नियमों के तहत 350 आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। स्नातक को 1500 रुपये और स्नातकोत्तर को 3000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इस योजना में बीए के शामिल होने के बाद जिले में हजारों अन्य बीए पास विद्यार्थियों को बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू होगा। रोजगार विभाग ने बीए के शामिल किए गए विद्यार्थियों के लिए भी सक्षम के पुराने नियमों पर ही काम करने और अपने दस्तावेजों को जमा करवाने के लिए आदेश किए हैं।
बाक्स
बीए के विद्यार्थियों को अब तीन साल तक बेरोजगारी भत्ता के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब कोई भी बीए पास विद्यार्थी रोजगार विभाग में अपने दस्तावेजों को जमा करवाकर अपना सक्षम में नाम दर्ज करवा सकता है। बेरोजगारी भत्ते को ले सकता है। सभी यह प्रक्रिया घर बैठकर सरल पोर्टल पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंजू नरवाल, सहायक जिला रोजगार अधिकारी।