{"_id":"5bdb4babbdec2269b84639e5","slug":"11541098411-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले अंडर-19 के मैच में हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले अंडर-19 के मैच में हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक को हराया
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खो-खो में हिमाचल ने कर्नाटक को हराया
- पांच दिवसीय सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। जींद रोड स्थित आदि शंकराचार्य कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में वीरवार को पांच दिवसीय सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हेमंत गौतम ने की। इस दौरान एसडीएम मनदीप कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। एसडीएम मनदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आगाज स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर किया। वहीं हरियाणवीं, राजस्थानी व अन्य प्रस्तुतियां भी पेश की गई। लड़के व लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग की प्रतियोगिता में भारत देश के राज्यों से 80 टीमें व सात देश यूएई, दुबई, उमान, दोहा, कतर, श्रीलंका की 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मेें करीब 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के हुए पहले मैच में हिमाचल प्रदेश के डीएवी सीमर स्कूल टीम ने कर्नाटक के हसन पब्लिक स्कूल टीम को हराया।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े, ताकि अपने देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर पर है जब सफीदों जैसे छोटे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्राचार्य हेमंत गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होता है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन कलाधारी गौतम, निदेशक अमित गौतम, ओमप्रकाश अत्री, ईश्वर कौशिक, श्याम लाल पाजू, राकेश यादव मौजूद रहे।