{"_id":"5a47d8d54f1c1b193e8bba99","slug":"11514658005-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट व गो रक्षकों पर पत्थरबाजी व फायरिंग करके गोतस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट व गो रक्षकों पर पत्थरबाजी व फायरिंग करके गोतस्कर फरार
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
सफीदों में गोतस्करों द्वारा गोसेवा दल के सदस्यों और एक वकील पर हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गोतस्करों द्वारा की गई पत्थरबाजी में गोरक्षक दल व एडवोकेट सतीश दलाल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
गोरक्षा दल के जिला प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि रात को गोसेवा दल के सदस्यों को सूचना मिली कि गोतस्कर सफीदों से गोवंश को उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल जिला प्रधान दीपक चौहान, रिंकू प्रजापत, कमल धीमान, रोशन सैनी और प्रवेश सैनी मौके पर जाने लग, लेकिन गोरक्षा दल की गाड़ी में पंचर थी। जिसके बाद उन्होंने एक पर्सनल गाड़ी लेकर गोतस्करों का पीछा किया। गोतस्करों ने गोरक्षकों को अपनी ओर आते देखकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और फरार हो गए। थोड़ी देर बाद नहर पुल सब्जी मंडी से गोतस्कर गायों को गाड़ी में लोड करते हुए फिर दिखाई दिए। जब गोरक्षा दल के सदस्य आते हुए दिखाई दिए तो गोतस्कर गायों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। उसके कुछ देर बाद ही वहीं गोतस्कर नगर के सरस्वती स्कूल के पास से गोवंश उठाते हुए दिखाई पड़े। जब गोरक्षा दल के सदस्य नजदीक पहुंचे तो तस्करों ने उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया और पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। इस घटना में वह और उनकी टीम बाल-बाल बची। दीपक चौहान ने बताया कि उनको समय पर पीसीआर का सहयोग नहीं मिला, अन्यथा गोतस्करों को काबू किया जा सकता था। दीपक चौहान ने बताया कि इस सारे घटनाक्रम के बाद करीब एक बजे उनको फिर जानकारी मिली की रामपुरा रोड पर गोतस्कर फिर से उसी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। वह टीम के साथ फिर मौके पर कार में पहुंचे तो तस्करों ने उन पर हमला बोल दिया। इसी बीच नगर के वकील सतीश दलाल अपनी कार में कही से आ रहे थे तो तस्करों ने उनकी कार को भी गोरक्षा दल की समझ लिया और उनकी कार पर भी हमला बोल दिया। इस घटना में वकील सतीश दलाल की कार के शीशे टूट गए और गोतस्करो हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। दीपक का कहना है कि समय पर पीसीआर का सहयोग और गौरक्षा दल की गाड़ी पंचर नहीं मिलती तो वे किसी भी सूरत में गोतस्करों को फरार नहीं होने देते। इस मामले को लेकर गोरक्षा दल के सदस्यों व वकील सतीश दलाल ने सफीदों पुलिस को अपनी शिकायत दी। डीएसपी सुनील कुमार के अनुसार अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।