फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गोली मारकर की आत्महत्या

गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 10 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर की आत्महत्या
जींद। गांव पांडू पिंडारा में रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक गुड़गांव की एक निजी कंपनी में पीएसओ की नौकरी करता था और करवा चौथ पर शाम को ही घर पर लौटा था। जहां पर उसने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पांडू पिंडारा निवासी 27 वर्षीय योगेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में पीएसओ के तौर पर काम करता था। वह रविवार को ही करवा चौथ पर घर आया था। परिजनों के अनुसार योगेश पिछले कई दिनों से मानसिक रुप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। योगेश अपने पिता की इकलौती संतान थी और वह अपने पीछे लगभग पांच साल के लड़के व पत्नी को छोड़ गया है। युवक की ओर से सुसाइड करने से करवा चौथ के दिन ही उनकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली
मृतक के पिता के दिए बयान के अनुसार योगेश पिछले कुछ समय से परेशान रहता था। रविवार को वह घर पर आया था और रात को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed