फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांग को लेकर करेंगे आंदोलन

मांग को लेकर करेंगे आंदोलन

Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मांग को लेकर करेंगे आंदोलन
बेरोजगार एमपीएचडब्ल्यू नियुक्ति की मांग को लेकर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बेरोजगार एमपीएचडब्ल्यू की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को नेहरू पार्क में हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग में पिछले सात साल से लंबित एमपीएचडब्ल्यू के 1024 पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर एमपीएचडब्ल्यू ने आंदोलन करने का निर्णय लिया। संघ के प्रदेश संयोजक धर्मेश कुमार, सहसंयोजक विनित कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करवाने व खाली पदों पर नई भर्ती करने, आबादी के अनुसार पद करवाने की मांग को लेकर इसी सप्ताह संघ के शिष्टमंडल द्वारा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को उनके चंडीगढ कार्यालय मे ज्ञापन दिए जाएंगे। इसके बाद नवंबर माह में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का लिया निर्णय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 हजार बेरोजगार एमपीएचडब्लू प्रदेश के सभी मंत्रियों व विधायकों को पत्र लिखकर चुनाव पूर्व किए गए वायदे के अनुसार रोजगार देने की भी अपील करेंगे। बैठक मे एक प्रस्ताव पारित कर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को हलके में लेकर माननीय उच्च न्यायालय में तथ्यों पर आधारित पक्ष न रखने की निंदा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार के इस रवैये के विरोध में बेरोजगार एमपीएचडब्ल्यू गांव-गांव व घर-घर जाकर सरकार की जन व युवा विरोधी नीतियों की पोल खोलने का कार्य भी करेंगे और नवंबर माह में स्वास्थ्य मंत्री के अंबाला आवास पर अनशन भी करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाने की मांग को लेकर बेरोजगार एमपीएचडब्ल्यू संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो 2022 तक राज्य से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों के खात्मे का दावा कर रही है, वहीं राज्य में एमपीएचडब्ल्यू की भर्ती करने के प्रति गंभीर नहीं है। इस अवसर पर विकास, बिजेंद्र कुमार, बिंद्र, विरेंद्र कुमार, जितेंद्र शामलो, राकेश कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, रोहताश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed