फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   112500 rupees stolen from dairy in Uchana Mandi

Jind News: उचाना मंडी में डेयरी से 112500 रुपये चोरी

Tue, 10 Sep 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Sep 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
112500 rupees stolen from dairy in Uchana Mandi
जींद। उचाना मंडी में डेयरी से 112500 रुपये चोरी होने पर उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत निवासी आशु ने कहा कि वह 40 फुटा रोड, उचाना मंडी में किराये के मकान में रहता है। वह डेयरी चलाता है। उसने अपनी भैंस को बेचा था, जिसके 6 सितंबर को रुपये आए थे। यह रुपये उसने अपनी डेयरी में बनी अलमारी में रखे थे। 8 सितंबर को वह किसी काम के लिए डूमरखां गांव गया था। जब वह लौटकर आया तो डेयरी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे 112500 रुपये चोरी मिले। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed