फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड अर्बन इस्टेट निर्माणाधीन सड़कों की जांच में पेवर इंट्रलॉकिंग ब्लॉक की गुणवता में मिली कम

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड अर्बन इस्टेट निर्माणाधीन सड़कों की जांच में पेवर इंट्रलॉकिंग ब्लॉक की गुणवता में मिली कम

Tue, 08 Jan 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड अर्बन इस्टेट निर्माणाधीन सड़कों की जांच में पेवर इंट्रलॉकिंग ब्लॉक की गुणवता में मिली कम
जांच में इंटरलॉकिंग ब्लॉक की गुणवत्ता मिली घटिया, काम रुकवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अर्बन एस्टेट में बनाई जा रही सड़कों में प्रयोग की जा रही सामग्री तय मानक से निम्न स्तर की पाई गई है। इसके चलते नगर परिषद के इंजीनियरों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। अब ठेकेदार को पहले से बनाई गई सड़क से पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक को उखाड़ कर दोबारा सही गुणवत्ता के ब्लॉक से बनाने का आदेश दिया है। निर्माणाधीन सड़कों पर कई जगह निम्न गुणवत्ता के पेयर ब्लॉक मिले हैं।
जानकारी के लिए अर्बन एस्टेट की 31 किलोमीटर लंबी सड़कों को बनाने पर नगर परिषद द्वारा 19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पर अगस्त 2018 में काम शुरू हुआ था, लेकिन काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस पर डीसी द्वारा ठेकेदार को फटकार लगाई गई थी। इसके बाद काम में तो तेजी लाई गई, लेकिन अब गुणवत्ता पर सवार खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर नगर परिषद के एमई सतीश गर्ग ने अपनी टीम के साथ सोमवार को डीएवी स्कूल रोड सहित कई जगहों से निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच की। इसमें पाया गया कि जो पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक यहां लगाए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता सही नहीं है। इस पर ठेकेदार को काम रोकने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे होती है गुणवत्ता की जांच
फिलहाल अर्बन एस्टेट की सड़कों के निर्माण में आईएसआई मानक के अनुसार तैयार पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें एम -35 व एम-40 कम्प्रेसिव मानक के ब्लॉक होने चाहिए। इसके लिए केमिकल टेस्ट होता है। पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक के एक टुकड़े पर एक खास तरह का केमिकल डालने पर इसमें प्रयोग की गई सामग्री की मात्रा का पता चल जाता है। यहां से लिए गए सभी सैंपल तय मानकों से कम गुणवत्ता के पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट से उठवाए ब्लॉक
जिस समय नगर परिषद की टीम जांच के लिए पहुंची, यहां ठेकेदार द्वारा काफी संख्या में पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक उतारे जा रहे थे। जांच करने पर जब ब्लॉक की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो मौके पर मौजूद सभी ब्लॉक को यहां से उठवाने को आदेश दिए गए।
कई जगह मिली है खामी
नगर परिषद द्वारा की गई जांच में जाट धर्मशाला रोड, डीएवी स्कूल के सामने व स्कूल के पीछे और सेक्टर 11 की सड़कों से सैंपल लिए गए। इन सभी जगहों पर लगाए गए पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक तय गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे। अब ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं कि इन सड़कों से पुराने पेवर ब्लॉक हटाकर सही गुणवत्ता वाले ब्लॉक लगाए जाएं।
पेवर ब्लॉक निर्माण कंपनी पर भी उठे सवाल
नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को भेजे गए नोटिस में साफ किया गया है कि जो पेवर ब्लॉक यहां लगाए जा रहे हैं, वह आईएसआई मार्क हैं। नोटिस में कहा गया है कि आईएसआई मार्क सामग्री में निम्न स्तर की गुणवत्ता मिलना एक प्रकार से अपराध है। ऐसे में अब ठेकेदार से उस कंपनी का नाम भी पूछा गया है, जहां से पेवर ब्लॉक लिए गए हैं। आईएसआई मार्क पेवर उपलब्ध करवाने वाली फर्म पर भी कार्रवाई हो सकती है।

निर्माण कार्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पहले भी सैंपल लिए गए थे, सोमवार को भी कई जगह गुणवत्ता की जांच की गई। इसमें कुछ पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक तय गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिले हैं। इस पर ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से सभी पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक साइट से हटाने के आदेश दिए गए हैं। पहले भी जहां गुणवत्ता में खामी थी, उन सड़कों से पेवर इंटरलॉकिंग ब्लॉक उखाड़कर दोबारा सड़क बनाने के आदेश दिए हैं। जहां-जहां गुणवत्ता में कमी पाई जा रही है, उसका भुगतान ठेकेदार को नहीं किया जा रहा है। इस पर नगर परिषद पूरी नजर रखेगा।
सतीश गर्ग, एमई, नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed