{"_id":"5b85a17342c792463b3b646b","slug":"111535484275-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनजीत का जुनून है दौडना, परिवार से मिली पूरी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनजीत का जुनून है दौडना, परिवार से मिली पूरी मदद
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ना है मनजीत का जुनून, परिवार से मिली पूरी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नरवाना के मनजीत चहल के लिए दौड़ना जुनून है। मनजीत को बचपन से ही दौड़ने का शौक है। उसके भाई अमर ने बताया कि जब भी घर से बाहर आसपास कहीं काम जाना होता तो मनजीत पैदल चलकर नहीं दौड़कर ही जाता था। उसके इसी जुनून ने आज देश को गोल्ड मेडल दिलवा दिया है।
मनजीत का मेडल सोमवार को ही पक्का हो गया था, जब उन्होंने फाइनल के लिए हुए मुकाबले में एक मिनट 48 सेकेंड और 46 प्वाइंट में 800 मीटर दौड़ पूरी की थी। इससे पहले रविवार को परिजनों ने मनजीत की जीत के लिए घर में हवन भी करवाया। इस दौरान भगवान से उसकी जीत की प्रार्थना की गई। परिवार के लोगों की दुआ और मनजीत की मेहनत रंग लाई और देश को एक और गोल्ड मिल गया।
1500 मीटर में भी दिखाएगा दम
मनजीत 1500 मीटर दौड़ में भी अपना दम दिखाएगा। अब तक मनजीत 3.5 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करता है। मनजीत के भाई अमर चहल के अनुसार मंगलवार की जीत से मनजीत का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह 1500 मीटर में भी गोल्ड मेडल के लिए भी दौड़ेगा।