{"_id":"5a550d5f4f1c1b1c198b5d86","slug":"111515523423-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सीआरएसयू के रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सीआरएसयू के रजिस्ट्रार
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह मंगलवार सुबह हादसे में चोटिल हो गए। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। कुरुक्षेत्र विवि में मीटिंग में भाग लेने के लिए जाते समय कैथल जिला के किठाना गांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें उन्हें सिर व हाथ में चोट आई हैं।
विवि सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह भी इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए सुबह साढ़े सात बजे जींद से निकले। कैथल के निकट सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करके दूसरा ट्रक उनकी गाड़ी के आगे आ गया। ट्रक से बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पिछली सीट पर बैठे रजिस्ट्रार आगे की तरफ गिर गए। इससे उनका सिर डैश बोर्ड पर जा लगा। इसमें उन्हें सिर में हलकी चोट आई हैं। उनसे आगे दूसरी गाड़ी में जा रहे कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी भी सूचना मिलते ही वापस घटनास्थल पर पहुंचे और रजिस्ट्रार को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें बहुत मामूली चोटें लगी हैं।