फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आदित्य नाथ योगी पांच को अग्रोहा में

आदित्य नाथ योगी पांच को अग्रोहा में

Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आदित्य नाथ योगी पांच को अग्रोहा में
पांच को अग्रोहा में होंगे यूपी के सीएम आदित्यनाथ
विज्ञापन

नरवाना। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने सोमवार को नरवाना पहुंचकर पांच अक्तूबर को अग्रोहा धाम में प्रस्तावित मेले में पहुंचने का विधिवत न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी बतौर मुख्यातिथि शरीक करेंगे। जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गर्ग ने व्यापार मंडल के प्रधान नरेश जैन के कार्यालय में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक ली। गर्ग ने महाराज अग्रसेन जयंती पर हरियाणा की तर्ज पर केंद्र से अवकाश करने की मांग की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अग्रोहा को रेलवे लाइन से अब तक नहीं जोड़ा जबकि केंद्र के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पवन बंसल, सुरेश प्रभू अग्रोहा धाम के खुले अधिवेशन में रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति के प्रधान कैलाश सिंगला, व्यापार मंडल के प्रधान नरेश जैन, प्रदेश महासचिव अनिल आर्य, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला, सचिव रमेश गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, सचिव सुभाष सिंगला, अशोक बंसल, विनोद गोयल, अंकित बंसल, गौतम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed