{"_id":"59d12d944f1c1bca538b52f2","slug":"111506880916-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दों पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दों पर किया कटाक्ष
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहीद के बेटे ने दर्शकों की आंखों को नम किया
अग्रसेन सेवा समिति नरवाना के तत्वावधान में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। महाराज अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार रात्रि विजयदशमी और अग्रसेन जयंती को लेकर एसडी कन्या महाविद्यालय में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कवियों ने देश के मौजूदा हालात और पाकिस्तान को लेकर व्यंग्य और कटाक्ष किए। प्रदेश के सबसे चर्चित डेरा प्रमुख और हनीप्रीत को लेकर कवियों ने आपस में बात करके दर्शकों को हंसाने का काम किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। दिवान बालकृष्ण, केसी गोयल, रोहताश सिंगला, जियालाल गोयल, नरेश गोयल, प्रवीण दनौदा बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल थे। हरियाणवीं कवि युसूफ भारद्वाज और हास्य कलाकार महावीर गुड्डू ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया। करीब डेढ़ बजे रात तक चले हसगुल्लों के बीच दिनेश रघुवंशी और श्रृंगार रस की कवयित्री मुमताज नसीम ने देशभक्ति और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर कविताएं पढ़ीं। कवि दिनेश रघुवंशी की कविता शहीद के बेटे ने दर्शकों की आंखों को नम किया तो हास्य कवि दीपक ने बच्चों में संस्कारों की कमी को लेकर कविताएं पढ़ी। शैलेंद्र मोहन ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच का संचालन अनीता गोयल ने किया। डॉ. भगवान मकरंद ने अपनी कविता ’जैसे नोट पुराने, अभी बहुत कुछ बदलेगा,बीबी बदल पुरानी, सबको नई दिलाएंगे’ पढ़कर दर्शकों को खूब लोट पोट किया और नोटबंदी को गलत करार दिया। कवयित्री मुमताज नसीम ने अपनी कविता ‘आज इकरार कर लिया हमने, खुद को बीमार कर लिया हमने, अब तो लगता है जान जाएगी, तुमसे जो प्यार कर लिया हमने’ पढक़र युवा दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया। हास्य कवि युसूफ भारद्वाज ने अपनी कविता ‘शरीर में बल का,प्यास में जल का, समय में पल का, आज नहीं कल का, और भाई भैंस के लिए खल का, मजा ही कुछ और है’ पढ़कर दर्शकों को कुर्सियों से उठने को मजबूर कर दिया। कवि दीपक सैनी ने ‘उतर दक्षिण, पूर्व पश्चिम तक भारत को मिला दिया, तुमने तो आके मुरझाए हुए कमल को खिला दिया,जो भी टकराने आया, उनको भीतर तक हिला दिया, चाय पिलाने वाले ने इन सबको पानी पिला दिया’ सुनाकर कांग्रेस दर्शकों को खूब खुश किया। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने सभी महमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह सुरजेवाला, डॉ. जगदीश शर्मा राही, एडवोकेट सुशील कौशिक, विनोद मंगला, सुभाष सिंगला, संजीव धमतान व धौला नैन मौजूद रहे। बाद में समिति के सदस्यों ने सुरजेवाला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कि या।