फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   की प्रस्तावित लीड

की प्रस्तावित लीड

Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
की प्रस्तावित लीड

विज्ञापन
ढाई दशक के बाद शहर को मिलेगी बाईपास की सौगात

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। करीब ढाई दशक के बाद जींद शहर को बाईपास की सौगात मिलने का रास्ता साफ हो गया है। गुजरात की एक कंपनी ने चार लेन बाईपास सहित 70 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत गोहाना व सफीदों रोड के ऊपर से पुल बनाया जाएगा, जिसका काम भी शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 552 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 2019 तक यह काम पूरा होगा।
बाईपास शहर की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। इस परियोजना पर पिछले करीब ढाई दशक से योजना बनती आ रही हैं, लेकिन कभी यह सिर्फ फाइलों में अटक कर रह गई तो, कभी निर्माण का काम बीच में लटक गया। बाईपास बनने से शहर को ट्रैफिक जाम की परेशान से लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन



भारी वाहनों से हादसे
शहर का बाईपास नहीं होने से भारी वाहन भी शहर के अंदर से ही निकलते हैं। इससे जहां शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। कई बार भारी वाहनों के कारण हादसे हो चुके हैं और इनसे जान भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला के विकास को मिलेगी गति
यह परियोजना जींद के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से लटकी पड़ी है। इससे जिला का विकास भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के शहरों में जींद ही ऐसा है, जिसका बाईपास नहीं है। बाईपास बनने से यातायात की बेहतर सुविधा होगी और यहां उद्योग भी आएंगे।


बस स्टैंड का काम भी जल्द
पिंडारा गांव में बनने वाले नए बस स्टैंड का काम भी बाईपास के बिना ढीला चल रहा है। दरअसल नया बस स्टैंड बाईपास पर ही बनेगा और इससे दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी बनेगी। बाईपास के निर्माण से बस स्टैंड के निर्माण में भी तेजी आएगी।


विकास को मिलेगी गति
बाईपास के निर्माण के साथ ही जींद चार लेन मार्ग से दिल्ली से जुड़ जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस रास्ते से पंजाब की बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में जींद को इसका लाभ मिलेगा।
सुनील वशिष्ठ, अन्ना टीम सदस्य।


लटकी हुई परियोजना को पूरा करवाया
यह परियोजना लंबे समय से लटकी पड़ी थी। सरकार ने विशेष रूचि लेकर इस परियोजना को शुरू करवाया है। इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी हैं। अब लोगों को जल्द ही बाईपास की सुविधा मिलेगी।

डॉ. राज सैनी, उपाध्यक्ष भाजपा।


काम शुरू, दो साल में तैयार होगा बाईपास
बाईपास की परियोजना का काम शुरू हो गया है। यहां कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। 552 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास सहित 70 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण दो साल में होना है, इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
आरके राठी, एक्सईएन एनएचएआई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed