फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज के लिए हुआ टेंडर

पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज के लिए हुआ टेंडर

Fri, 04 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज के लिए हुआ टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर के जाम लगने से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले नौ महीने में पानीपत रेलवे लाइन पर बनने वाला अंडरब्रिज तैयार हो जाएगा। पांच साल से अधर में लटकी इस परियोजना के लिए अब टेंडर हो गया है। रेलवे और पीडब्ल्यूडी मिलकर तीन करोड़ 75 लाख रुपये से आरयूबी को बनाएंगे।
करीब पांच साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास की घोषणा की थी। तब से यह परियोजना शुरू नहीं हो पा रही थी। अब टेंडर होने के बाद इस पर जल्द काम शुरू होगा। गौरतलब है कि बस स्टैंड के पास से निकलने वाले रजवाहा नंबर सात के ऊपर से मिनी बाईपास बनाया गया है। यह बाईपास कैथल रोड, सफीदों रोड, रोहतक रोड, गोहाना रोड और भिवानी रोड को शहर के अंदर से ही जोड़ता है। ऐसे में इस मिनी बाईपास के बनने से शहर का छोटा रास्ता बनने की उम्मीद थी, लेकिन बीच में रेलवे लाइन आ जाने के कारण यह बाईपास सही तरीके से शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे करीब चार करोड़ रुपये से बने बाईपास का भी प्रयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी और रेलवे बनाएंगे अंडरब्रिज
रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण पीडब्ल्यूडी और रेलवे द्वारा करवाया जाना है। रेलवे विभाग द्वारा पुल के निर्माण को लेकर जो हिस्सा बनाया जाना है, उसको लेकर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसके लिए रेलवे लाइन के पास से गुजरने वाली जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन को शिफ्ट करने के जन स्वास्थ्य विभाग को 95 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के लिए होगा वरदान
फिलहाल बस स्टैंड, अस्पताल या लघु सचिवालय से रोहतक रोड, भिवानी रोड या हांसी रोड पर जाने के लिए लोगों को शहर के बीचों बीच से गुजरना पड़ता है। शहर के बीच में देवीलाल चौक और पुरानी सब्जी मंडी के पास इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं देवीलाल चौक पर रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम को खुलने में करीब एक घंटा लग जाता है। अंडरब्रिज बनने से लोगों को इससे राहत मिलेगी।

खतरे में रहती है जान
बेशक इस रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग लगती है, लेकिन छोटा रास्ता होने के कारण रोहतक और बस स्टैंड के बीच में लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। पैदल के साथ-साथ दुपहिया सवार भी इसी रास्ते को चुनते हैं। ऐसे में यहां ट्रेन आने से बड़ा हादसा हो सकता है।


अंडरब्रिज के निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरयूबी दो मार्गीय होगा। इसके बन जाने से शहर में वाहनों का दबाव कम होगा। रोहतक तथा भिवानी की ओर जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बगैर ही सीधे इसी मार्ग से निकल सकेंगे।
अमित खत्री, डीसी, जींद

पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज के लिए हुआ टेंडर
पांच साल पुरानी योजना पर शुरू होगा काम, शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed