{"_id":"597a43a94f1c1b7e758b4a3d","slug":"111501184937-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यागपत्र, भाजपा जब चाहे निकाल दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यागपत्र, भाजपा जब चाहे निकाल दे
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं त्यागपत्र नहीं दूंगा, भाजपा जब चाहे निकाल दे : सैनी
सफीदों। सांसद राजकुमार सैनी ने वीरवार को सफीदों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वे भाजपा की बैसाखियों के सहारे चलने वाले नहीं है। वे सफीदों में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा पर बगावत करने के सवाल पर सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वह खुद पार्टी से त्यागपत्र नहीं देंगे, अगर पार्टी को लगता है वह गलत कर रहे है तो वह खुद उनको निकाल सकती है।
सैनी ने कहा कि वे पार्टी के नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ है। सिस्टम में सुधार लाने के लिए वे जनता के फैसले के अनुसार 2019 में चुनाव मैदान में जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय है इसके लिए सरकारों को भी अपने कार्य के प्रति बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सही काम न करने से जनता में रोष व्याप्त है। इस मौके पर पालिका प्रधान सेवाराम, रणधीर सैनी, रामगोपाल अग्रवाल, मनोज दिवान, श्याम लाल गुज्जर, डॉ. सत्यवान सैन, विक्रम सैनी, विरेंद्र स्वामी मौजूद रहे।