फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद में 15 और उचाना में 30 एमएम बारिश

जींद में 15 और उचाना में 30 एमएम बारिश

Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जींद में 15 और उचाना में 30 एमएम बारिश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शुक्रवार अलसुबह जिले भर में बदरा जमकर बरसे। इससे गर्मी से तो राहत मिली ही साथ ही किसानों में भी खुशी छा गई। वहीं बारिश के कारण शहरी क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की स्थिति से दो-चार होना पड़ा। हालांकि इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी गर्मी से राहत मिली रहेगी।
अलसुबह ही शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह करीब नौ बजे तक जारी रहा। जिले भर में अच्छी बारिश हुई। हालांकि जींद खंड में महज 15 एमएम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिन तक बूंदाबांदी या गर्ज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बारिश के बाद दिन में खिली धूप के कारण उमस बढ़ी और लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


कई कॉलोनियों में जलभराव
बारिश से शहर के स्कीम नंबर पांच-छह, शिव कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड, रोहतक रोड, पटियाला चौक जैसे पॉश क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों में भी पानी भर गया। दिन भर लोगों को गलियों में भरे पानी के बीच से ही निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था रही बाधित
बारिश के कारण जिले भर में बिजली सप्लाई पर बुरा असर पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
बॉक्स
कहां कितनी हुई बारिश
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 15
नरवाना 11
उचाना 30
जुलाना 26
पिल्लूखेड़ा 20
सफीदों 23


जींद में 15 और उचाना में 30 एमएम बारिश
गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, तापमान में गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed