फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   110 units of blood donated and 400 people screened on Arogyam Hospital's foundation day.

Jind News: आरोग्यम अस्पताल के स्थापना दिवस पर 110 यूनिट रक्तदान, 400 लोगों की जांच

Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
110 units of blood donated and 400 people screened on Arogyam Hospital's foundation day.
5 जुलाना 01: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि व अन्य। - फोटो : ARchive
जुलाना। आरोग्यम अस्पताल के पांचवें स्थापना दिवस पर अस्पताल परिसर में रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं ने 110 यूनिट रक्तदान किया। वहीं 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श दिया और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम होशियार सिंह ने की जबकि शहरी स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक मुख्य अतिथि रहे। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया, अधिवक्ता महेंद्र सिंह सैनी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामभगत शर्मा और पूर्व मुख्य प्रबंधक बीएम पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मौके पर सुभाष ढिगाना, महंत भलेगिरी, योगी संजीव नाथ, संत अमरदार, जयभगवान नंबरदार, विनोद सरपंच, कुलदीप सरपंच, सोल्जर सरपंच, संदीप, कुलवंत, सुमित, नरेंद्र ढांडा, देवेंद्र चौहान, बीरेंद्र लाठर, हैरी लाठर, कुलदीप दलाल, संजीत कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान महादान, युवा आगे आएं : प्रमोद कौशिक
मुख्य अतिथि प्रमोद कौशिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि इस तरह के सामाजिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और लोगों में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।


निशुल्क ओपीडी मोबाइल वैन का भी शुभारंभ
अस्पताल की निशुल्क ओपीडी मोबाइल वैन का भी शुभारंभ किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. योगेश नांदल ने बताया कि मोबाइल वैन प्रतिदिन गांवों में जाकर लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच करेगी। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

5 जुलाना 01: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य।

5 जुलाना 01: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य।- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed