फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 trains of Delhi-Bathinda track canceled from today, route of 15 will be diverted

Jind News: दिल्ली-बठिंडा ट्रैक की 11 ट्रेनें आज से रद्द, 15 का होगा रूट डायवर्ट

Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
11 trains of Delhi-Bathinda track canceled from today, route of 15 will be diverted
जींद। दिल्ली-बठिंडा के बीच आवागमन करने वाली 11 ट्रेनें 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी। वहीं, तीन ट्रेनें बीच रास्ते से ही आवागमन करेंगी और 15 रूटों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 16 जनवरी तक नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य चलेगा।
विज्ञापन

इसके चलते रेलवे ने ट्रेन रद्द और डायवर्ट करने का फैसला लिया है। यह कार्य दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण में 26 दिसंबर से छह जनवरी तक किया और अब सात से 16 जनवरी तक किया जाएगा। फिलहाल शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म बनकर तैयार हो चुके हैं। अब वहां कांटे और सिग्नल लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शकूरबस्ती के नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते 22480-79 शरबत दा भला, 04424 जींद-दिल्ली, 04456 जींद-दिल्ली, 04988 जींद से दिल्ली, 04453 नई दिल्ली से जींद, 04981 दिल्ली से जींद, 54035 दिल्ली से जाखल, 54036 जाखल से दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सात से 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 04454 जींद से नई दिल्ली, 04425 दिल्ली से नरवाना और 04457 दिल्ली से जींद पैसेंजर ट्रेन को 14 से 16 जनवरी तक रद्द रखा जाएगा। 12481-82 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट को पांच से 16 जनवरी तक दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। ये ट्रेन रोहतक स्टेशन से ही वापस लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इन ट्रेनों का होगा रूट टायवर्ट
16318 श्रीवैष्णो देवी कटरा छह से 13 जनवरी तक जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 15744 बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 7, 9, 10, 14 और 16 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएगी। 15743 बालूरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 7, 8, 10, 12 और 14 जनवरी को दिल्ली, सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद पहुंचेगी। 12485 नादेड़-अमृतसर सुपरफास्ट 9 और 13 जनवरी को नई दिल्ली से पानीपत होते हुए जींद आएगी। 22941 इंदौर-उधमपुर 13 जनवरी को ओखला, नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद जाएगी। 16032 श्रीवैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 7, 10, 11 और 14 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 11450 श्रीवैष्णोदवी कटरा-जबलपुर 15 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 12421 नादेड़-अमृतसर आठ और 15 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी। 16788 श्रीवैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस नौ जनवरी को जींद, गोहाना से सोनीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। 14624 फिरोजपुर से सियोनी जाने वाली एक्सप्रेस 12, 14 और 16 जनवरी को जींद, गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 19804 श्रीवैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 12 जनवरी को जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए नई दिल्ली जाएगी। 12439 नादेड़-श्रीगंगानगर 12 जनवरी को नई दिल्ली, पानीपत होते हुए जींद आएगी। 15909 डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस 12 और 14 जनवरी को दिल्ली से सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद आएगी।



वर्जन

16 जनवरी तक शकूरबस्ती स्टेशन पर नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य होगा। इसके चलते दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली 11 ट्रेन रद्द रहेंगी। इसके अलावा 15 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। वहीं, तीन ट्रेनें बीच रास्ते से ही वापस आएंगी।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed