फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 places have been designated for the convenience of the candidates regarding CET

Jind News: सीईटी को लेकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 11 जगह की निर्धारित

Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
11 places have been designated for the convenience of the candidates regarding CET
24जेएनडी05-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़े यात्री। संवाद
जींद। सीईटी देने वाले जिला के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की गई है। 26 और 27 जुलाई को होने वाली सुबह सत्र की परीक्षा के लिए बस सुबह साढ़े तीन बजे और सांय सत्र के लिए सुबह नौ बजे से बस चलनी शुरू हो जाएंगी। परीक्षार्थियों के लिए यह बस जींद, नरवाना, सफीदों, जुलाना, उचाना, पिल्लूखेड़ा और नगूरां से चलेंगी। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भंभेवा, उझाना, दनौदा और धमतान साहिब से भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

26 जुलाई को सुबह व सांय के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 52252 परीक्षार्थियों के लिए 762 बसों और 27 जुलाई को 52010 परीक्षार्थियों के लिए भी 762 बसों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार अन्य जिलों से जींद में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आवागमन के लिए भी 60 शटल बसों की व्यवस्था की गई है और 10 बसों को रिजर्व में भी रखा गया है।
विज्ञापन

यहां से मिलेगी करनाल के लिए बसें
जींद से जो अभ्यर्थी सीईटी देने के लिए करनाल जाएंगे उनकी बसों को करनाल पुलिस लाइन में पार्क करवाया जाएगा। वहां से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए शटल बस सर्विस उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में ऑटो व ई रिक्शा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जैसे ही परीक्षा खत्म होगी शटल बस सर्विस अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में छोड़ेगी। वहां से अभ्यर्थी जींद के लिए वापिस रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिलेगी कैथल के लिए बसें
जींद जिला के जिन अभ्यर्थियों की कैथल जिला में परीक्षा होगी उन परीक्षार्थियों को उनके सेंटर तक पहुंचाने के लिए आगे शटल बसों की व्यवस्था की गई है। हरियाणा रोडवेज की बस कैथल स्थित नए बस स्टैंड और उसके साथ लगते आरटीए कार्यालय में अभ्यर्थियों को उतारेगी। वहां से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए शटल बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।
यहां से मिलेगी यमुनानगर व पानीपत के लिए बसें
जींद से यमुनानगर जाने वाले परीक्षार्थियों को औरंगाबाद अंडरपास के पास से शटल बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार जींद से पानीपत जिला में जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए बस मतलौड़ा होते हुए सेक्टर 13/17 बस अड्डे पर पहुंचेगी, यहां से शटल बस सुविधा परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

यहां पूछें कुछ भी
सीईटी में शटल बस व अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01681-245370, 9991574797, 9416094815, 9813080091, 9416516967, 9416663844, 9416017311, 7015269352 और 7988899847 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed