{"_id":"661ad539de08ac282c0c85a4","slug":"11-buses-of-two-schools-were-investigated-one-was-confiscated-and-the-other-was-challaned-jind-news-c-199-1-sroh1009-115701-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो स्कूलों की 11 बसों को जांच, एक जब्त करने के साथ दूसरी का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो स्कूलों की 11 बसों को जांच, एक जब्त करने के साथ दूसरी का चालान किया
Sun, 14 Apr 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी34: शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसीएस। स्रोत जिला शिक्षा विभाग।
जींद। आरटीए और यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्कूल बसों की जांच की। इसके चलते एक स्कूल बस को जब्त किया तो एक का चालान किया। टीम ने आधारशिला व ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शनिवार को दोनों स्कूलों में 11 बसों की जांच की। इनमें से आधारशिला पब्लिक स्कूल की आठ बस व ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल में तीन बसों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने ज्ञान दीप कॉन्वेंट स्कूल की एक बस का चालान किया और एक को जब्त कर लिया।
वहीं एसीएस ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिला शिक्षा अधिकारी व बीईओ भी शामिल रहे। एसीएस ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन किया जाए। जिले के जितने भी स्कूल बस चलवा रहे हैं उनकी फिटनेस रिपोर्ट हो। बसों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस व कैमरा जैसी सुविधाएं हो। जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कहा कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 15 अप्रैल को एक अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाए। माता-पिता से बच्चों की सुरक्षा के संबंध में प्रतिक्रिया ली जाए। इसके साथ ही एक मासिक पीटीएम बुलाएं व उसमें रोड सेफ्टी व सुरक्षित वाहन पॉलिसी के बारे मे बच्चों व उनके माता-पिता को जानकारी दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। एमवीओ संजीवन कौशिक ने कहा कि बसों का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। शनिवार को स्कूल बंद होने के कारण कम बसों की जांच हुई है। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद सड़कों पर चलती बसों की जांच की जाएगी। जो भी बस नियमों पर खरा नहीं मिलेगी उसका चालान कर जब्त किया जाएगा।