{"_id":"66bfc6d0ab70fce07d03d5eb","slug":"1020916-voters-will-elect-five-mlas-at-1031-booths-17-polling-centers-increased-jind-news-c-199-1-sroh1007-121631-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1020916 मतदाता 1031 बूथों पर चुनेंगे पांच विधायक, 17 मतदान केंद्र बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1020916 मतदाता 1031 बूथों पर चुनेंगे पांच विधायक, 17 मतदान केंद्र बढ़े
Sat, 17 Aug 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव लोगो। स्रोत : शोसल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा के चुनाव की घोषणा की है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार प्रदेश में एक अक्तूबर को विधानसभा के चुनाव होंगे। इसके बाद 4 अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के 1020916 मतदाता 1031 बूथों पर मतदान कर पांच विधायकों का चुनाव करेंगे। सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियों पर लगे हुए थे।
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें जींद में भाजपा से कृष्ण लाल मिड्ढा, सफीदों से कांगे्रस से सुभाष गांगोली देशवाल तथा तीन सीटों पर मतदाताओं ने जजपा के उम्मीदवारों जिसमें उचाना से दुष्यंत चौटाला, नरवाना से जजपा के रामनिवास सुरजाखेड़ा व जुलाना से अमरजीत ढांडा को बंफर वोटों से जीत दिलवाई थी। इस बार जिले के मतदाताओं का मूड क्या है, इसकी जानकारी मतदान के बाद परिणाम आने पर ही पता लगेगी। जिले में बीते विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार 17 मतदान केंद्र बढ़े हैं। बीते विधानसभा चुनाव में जिले में 1014 मतदान केंद्र थे। इस बार जिले में 71415 मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है, जो इस बार प्रदेश की राजनीति में जिले से किस पार्टी के उम्मीदवारों को चयन कर विधानसभा में भेजेंगे। बीते विधानसभा चुनाव में जिले में 949491 मतदाता थे।
यह है विधानसभा के अनुसार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र
मतदाताओं की संख्या
बूथों की संख्या
जुलाना
183586
200
सफीदों
194478
196
जींद
201298
192
उचाना
217937
223
नरवाना
223647
225
जिला चुनाव निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला चुनाव निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों पर अन्य व्यवस्थाएं करने के अतिरिक्त दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर समेत सभी व्यवस्थाओं को करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर जो गाइडलाइन जारी होगी। उसकी पालना हर संभव सभी पार्टी के उम्मीदवारों से करवाई जाएगी। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी एवं जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी, जींद।