फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर के विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की मंजूरी

शहर के विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की मंजूरी

Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की मंजूरी
शहर के विकास कार्य के लिए 10 करोड़ की मंजूरी,
विज्ञापन


जींद।
शहर के विकास कार्यों के लिए सीएम की घोषणा के दस करोड़ रुपये को मंजूरी मिल गई है। यह राशि अगले एक सप्ताह में नगर परिषद को मिल जाएगी। इस राशि से शहर में 24 विकास कार्य करवाने के लिए नगर परिषद ने योजना बनाई है। राशि आते ही इन कामों के टेंडर जारी किए जाएंगे। अधिकतर राशि शहर की गलियों की हालत सुधारने पर खर्च की जाएगी।
दरअसल पिछले साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जींद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने जींद के विकास के लिए दस करोड़ रुपये की घोषणा की थी। अब इस राशि को मंजूरी मिल गई है, जल्द ही सरकार द्वारा यह राशि जारी भी कर दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने पहले से ही 24 कामों का एस्टीमेट तैयार किया है, जिनकी टेक्निकल बिड हो चुकी है। राशि जारी होने के बाद इसके टेंडर किए जाएंगे। इस राशि से शहर की अधिकतर गलियों को पक्का करने और टूटी हुई गलियों को दोबारा बनाने की योजना है।
विज्ञापन


यह है विकास का प्रारूप
इस योजना के तहत
विकास योजना के तहत नगर परिषद ने 81.22 लाख रुपये से देवीलाल चौक के पास ठंडी हलवाई से नगर परिषद के सामने तक की गली और नालियों का निर्माण किया जाएगा। 25 लाख रुपये से कुंदर सिनेमा से शहीद उद्यम सिंह मार्ग तक की गली बनाई जाएगी। 54.05 लाख रुपये से रामराये गेट से शिव चौक तक गली और नालियों का निर्माण होगा। 38.96 लाख रुपये से सफीदों रोड से स्कीम नंबर पांच स्थित जैन स्थान तक सड़क बनाई जाएगी। 70.65 लाख रुपये से रुपया चौक तक सड़क और नालियां बनाई जाएंगी। 31.83 लाख रुपये से लाला लाजपत राय चौक से घंटाघर तक गली का निर्माण होगा। 48.66 लाख रुपये से शहीद उद्यम सिंह चौक से हांसी ब्रांच नहर तक गली और नालियां बनेंगी। 42.45 लाख रुपये से विद्यापीठ मार्ग पर दोबार सड़क बनाई जाएगी। 62.55 लाख रुपये से रोहतक रोड पर चौड़ी गली में निर्माण होगा। 65.31 लाख रुपये से दुर्गा कॉलोनी में रेलवे लाइन के रास्ते सड़क बनाई जाएगी। 29.33 लाख रुपये से सिटी रेलवे स्टेशन से टाटा यूनियन तक सड़क बनाई जाएगी। 71.13 लाख रुपये से काली माता मंदिर से हिसार बाईपास तक गली का निर्माण किया जाएगा। 36.70 लाख रुपये से गोहाना रोड से राम कॉलोनी तक गली का निर्माण किया जाएगा। 57.23 लाख रुपये से पुरानी कोर्ट से लेकर आर्य समाज मंदिर, आशरी गेट, हरी बाबा मंदिर और सफीदों गेट तक गली का निर्माण किया जाएगा। 55.54 लाख से रोहतक रोड स्थित राज अस्पताल वाली गली से भातनगर तक गली का निर्माण किया जाएगा। 88.51 लाख से स्कीम नंबर चार से वार्ड नंबर 26 तक गली का निर्माण किया जाएगा। 62.44 से बसंती माता मंदिर से बाईपास से चाबरी कॉलोनी तक गली का निर्माण किया जाएगा। 15.91 लाख रुपये राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ज्ञानतारा रोड वार्ड 09 तक गली का निर्माण किया जाएगा। 18.69 लाख रुपये से नरवाना रोड से वार्ड नंबर तीन तक गली का निर्माण किया जाएगा। 10.10 लाख रुपये से बुढ़ाबाबा बस्ती में गली और नालियां बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनियों को विकास की दरकार
हालांकि दस करोड़ रुपये से शहर के अंदर की कॉलेनी और मुख्य मार्गों के लिए नगर परिषद ने विकास की योजना तैयार की है, लेकिन बाहरी कॉलोनियों को अब भी विकास की दरकार है। चार साल पहले शहर की दो दर्जन कॉलोनी नियमित तो हो गई, लेकिन इनके लिए विकास की योजना अभी तक नहीं बनी है।


पूरे शहर में होंगे विकास कार्य
नगर परिषद पूरे शहर में विकास कार्य करवाने के लिए वचनबद्ध है। सीएम घोषणा की राशि मंजूर हो गई है। इसके लिए विकास की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही शहर के 127 अन्य कामों के भी टेंडर किया जा रहे हैं। इसमें बाहरी कॉलोनियों भी विकास होगा।
पूनम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed