फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तालाब बनी फतेहगढ़ की गली

तालाब बनी फतेहगढ़ की गली

Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
तालाब बनी फतेहगढ़ की गली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है और बारिश के कारण गलियां तालाब में बदल गई हैं। इस बारे में ग्रामीणों ने गांव के सरपंच से लेकर प्रशासन तक कई बार शिकायत की है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान प्रशासन ने नहीं किया है। गांव फतेहगढ़ में बस अड्डे से गांव की तरफ जाने वाली मेन सड़क पर गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पहले ही गली कीचड़ से भरी थी। अब बारिश के कारण गली ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इससे लोगों के लिए गली से आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि करीब तीन-चार वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से गली का निर्माण कार्य करवाया गया था लेकिन पानी की निकासी का प्रबंध उस समय नहीं किया गया। ग्रामीण तरसेम, रामकुमार, विकास, मनजीत, नसीब, सतीश ने बताया कि प्रशासन ने गली का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन पानी निकासी के लिए नाला नहीं बनाया। इस कारण गली के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती थी और अब तो गली तालाब बन गई है। गंदे पानी से होकर ही ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगाई, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। जरा सी बरसात होते ही गली में पानी भर जाता है। गांव के लोगों का इसी गली से आना-जाना होता है। कई बार तो महिलाएं गिर कर घायल हो चुकी हैं। लजवाना खुर्द गांव के विद्यार्थी भी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए इसी रास्ते से आते हैं। मजबूरन विद्यार्थियों को गंदे पानी से होकर स्कूल में आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जल्द होगा समाधान
मामला संज्ञान में आया है। सरपंच से इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या को देखते हुए गली से पानी निकासी की व्यवस्था होगी। -सुशील कुमार, बीडीपीओ, जुलाना।
विज्ञापन


तालाब बनी फतेहगढ़ की गली
गंदे पानी की निकासी नहीं होने से भरा पानी, खुली प्रशासन की पोल
ग्रामीणों का आरोप, शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed