फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   100 people donated blood in the camp

शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 30 Jul 2022 09:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
100 people donated blood in the camp
रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। गुरु नानक सेवा संघ समिति की ओर से नगर के नागक्षेत्र सरोवर हाल में शहीद सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष श्याम स्वामी ने की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि का पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि श्रवण कुमार गर्ग ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उन्हे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। रक्तदान करने से आपस में खून के रिश्ते बनते है। इस धरती पर इंसान ने हर चीज का तोड़ निकाल लिया है लेकिन रक्त का आजतक कोई विकल्प नहीं बना है। किसी भी जरूरत की अवस्था में रक्त की पूर्ति मानव द्वारा दान किए गए रक्त से ही होती है। रक्तदान करना मानव की सीधे तौर पर सेवा करना है। रक्तदान करके किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन मजा तो उसमें है जो दूसरों के लिए जिया जाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर इंसान को जीवन में एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर समरपाल राणा, अशोक गर्ग, संजय शर्मा, एडवोकेट जसबीर मलिक, महीपाल राठी, डा. केसी भट्टी, बजिंद्र फौजी, निर्मला आर्य, पार्षद कुणाल मंगला और पार्षद रामभरोसे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed