Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   100 buses diverted to Ambala event; passengers face inconvenience

Jind News: अंबाला कार्यक्रम में भेजी 100 बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

Fri, 06 Nov 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
100 buses diverted to Ambala event; passengers face inconvenience

विज्ञापन
जींद। अंबाला छावनी में वीरवार को आयोजित उद्घाटन समारोह और हरियाणा दिवस की 60वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के लिए डिपो से करीब 100 बसें भेजी गईं। इसके चलते वीरवार को डिपो में बसों की कमी हो गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीरवार अलसुबह चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना, जयपुर और गुरुग्राम समेत कई लंबे रूट की बसों के निर्धारित समय प्रभावित हुए। वहीं हांसी, असंध, पानीपत, बरवाला, नरवाना और गोहाना जैसे रूट पर परिवहन समिति की बसों का संचालन भी बाधित रहा। जींद डिपो में किलोमीटर स्कीम की 37 बसों सहित कुल 162 बसें हैं। इनसे प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं और डिपो को लगभग 10 लाख रुपये का राजस्व मिलता है।
विज्ञापन

100 बसें अंबाला भेजे जाने के बाद यात्रियों के लिए डिपो में करीब 62 बसें ही उपलब्ध रहीं। इसका असर सुबह से ही बस सेवाओं पर दिखाई दिया। सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़, 4:50 बजे दिल्ली, पांच बजे लुधियाना, 5:10 बजे चंडीगढ़ और दिल्ली, 5:20 बजे जयपुर, 5:25 बजे गंगानगर, 5:30 बजे चंडीगढ़ और पटियाला, 5:40 बजे पांवटा साहिब और गुरुग्राम तथा 5:50 बजे हरिद्वार जाने वाली बसों के समय प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह छह बजे डबवाली, 7:10 बजे सालासर, 7:20 बजे चंडीगढ़, 7:30 बजे यमुनानगर, 7:50 बजे गुरुग्राम और 8:20 बजे लुधियाना जाने वाली बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। दूसरी ओर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए कुछ साधारण और एसी बसें निर्धारित समय पर भेजी गईं।


वर्जन
अंबाला में पांच नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए डिपो से कुछ बसें भेजी गई थीं। इस कारण वीरवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बसों की संख्या कम रही। शाम तक बसें डिपो में लौट आएंगी। शुक्रवार से सभी बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed