{"_id":"661d8cf784376de1f40310b8","slug":"10-thousand-rupees-and-jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1009-115757-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, लाखों रुपये के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, लाखों रुपये के जेवरात चोरी
Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
जींद। बरसोला गांव में मकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बरसोला गांव निवासी जोगिंद्र ने कहा कि 14 अप्रैल की रात को चोर उनके घर से आधा तोला सोने की ताबीज, दो तोले का सोने का लॉकेट, आधा तोला सोने का मंगलसूत्र, आधा तोले सोने का टीका, एक नाथ, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने का कुंडल, गले का डोल, गणेश भगवान की प्रतिमा, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, दस हजार रुपये व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। एसआई राजेश कुमार ने कहा कि मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।