फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   10 dengue patients found including seven year old child

सात वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के 10 मरीज मिले

Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
10 dengue patients found including seven year old child
लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामलों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को दस लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में अब डेंगू के 344 मरीज हो चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें से सात जींद शहर के हैं, जबकि तीन ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि स्कीम नंबर 19 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, भूपेंद्र नगर निवासी 14 वर्षीय बच्चा, भारत नगर निवासी 26 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 निवासी 65 वर्षीय महिला, जुलाना के वार्ड नंबर सात निवासी 33 वर्षीय महिला, अपराही मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवक, सैनी मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला, दुर्गा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला, गांव ईगराह निवासी 22 वर्षीय युवती, गांव भंभेवा निवासी सात वर्षीय बच्चा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर की पांच कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल भी लिए और उन्हें जांच के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वर्मा ने कहा कि लोगों को अपने घरों के आसपास पानी नहीं खड़ा होने देना चाहिए। घर के अंदर भी काफी साफ-सफाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed