{"_id":"678f650c874d6658990c0819","slug":"youth-murder-in-bahadurgarh-during-celebration-of-brother-engagement-party-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: भाई की सगाई की खुशी में रखी थी पार्टी, जिन्हें बुलाया उन्होंने ही कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: भाई की सगाई की खुशी में रखी थी पार्टी, जिन्हें बुलाया उन्होंने ही कर दी युवक की हत्या
Tue, 21 Jan 2025 02:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:42 PM IST
सार
भाई की सगाई की खुशी में युवक ने पार्टी रखी थी। पार्टी नें दोस्तों को भी बुलाया था। देर रात तक खाना-पीना चला। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि युवक की पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना झज्जर के बहादुरगढ़ की है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड के साथ बसी बैंक कॉलोनी के एक मकान में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार का मूल निवासी था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में चंद्र वाटिका के निकट स्थित बलबीर सिंह के मकान में बने कमरों में 50 से अधिक लोग किराए पर रहते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासी ये अधिकतर लोग भवन निर्माण कामगार हैं। इसी मकान के एक कमरे में बिहार का सचिन (20) भी रहता था। बीते हफ्ते बिहार में सचिन के छोटे भाई की सगाई हुई थी। इसी खुशी में सोमवार की शाम अपने कमरे में उसने पार्टी रखी थी। देर रात तक उसके दोस्त उसके साथ खाते-पीते रहे। इस बीच सचिन के साथ किसी का झगड़ा हो गया। मार पिटाई चली और इन्हीं में किसी ने पत्थर उठाकर सचिन के सिर में मार दिया। आरोपी भाग गए और अधिक खून बहने से कुछ देर बाद सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
सचिन की मौत होने की सूचना शहर थाना पुलिस को सुबह मिली तो पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की। सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया। सचिन के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके बयान लेने के बाद ही पुलिस लिखित कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना की रात सचिन के साथ और कौन-कौन पार्टी में शामिल था और किस बात को लेकर विवाद हुआ, इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन