फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   youth killed in road accident, partner injured

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 27 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
youth killed in road accident, partner injured
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव मातन के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को रोहतक स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मांडोठी चौकी पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव चिमनी निवासी सुखीराम व झज्जर के गांव बहराणा निवासी सचिन किसी काम के सिलसिले में कहीं गए थे। रात को जब वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तो मातन के नजदीक अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सुखीराम को मृत घोषित कर दिया गया। सचिन को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सुखीराम अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed