फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies in tractor collision, case registered against unknown

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 21 Mar 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in tractor collision, case registered against unknown
परिजनों से बात करते डीएसपी नरेश कुमार। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। भिंडावास गांव के पशु अस्पताल के पास शनिवार की अलसुबह ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार की देर शाम मृतक के भाई ने पुुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर आरोप लगाया गया है कि बिलौचपुरा गांव निवासी महेंद्र भिंडावास गांव के पशु अस्पताल के पास अपने ट्रैक्टर को रोककर पैदल जा रहा था और दूसरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर भिजवा दिया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान डीएसपी झज्जर नरेश कुमार भी घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

- साथी के बयान बदलने पर दो स्थानों से पहुंची पुलिस
मृतक के साथ ट्रैक्टर पर गए युवक हिंदुस्तान के बार-बार बयान बदले जाने के बाद दो स्थानों से पुलिस अस्पताल में पहुंची। इससे पुलिस के सामने स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। लेकिन शनिवार की देर शाम पुलिस को मृतक के परिजनों ने सड़क दुघर्टना का मामला दर्ज कराया है। हालांकि मामले की जानकारी पहले बादली पुलिस को दी गई कि जहांगीरपुर के पास सड़क दुर्घटना हुई है। बादली पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी थी कि इसी बीच मृतक के साथी हिंदुस्तान के बयान बदलने के कारण बादली पुलिस ने कार्रवाई रोकी और मामला भिंडावास गांव के पास होने के कारण छुछकवास पुलिस को जानकारी दी गई। छुछकवास ने पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलौचपुरा गांव निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई बिलौचपुरा निवासी महेंद्र पुत्र धनपत व हिंदुस्तान पुत्र शीशपाल प्याज बेचने का कार्य करते थे। शुक्रवार को भी दोनों प्याज बेचने के लिए दिल्ली के नजफगढ़ गए थे। शनिवार अलसुुबह भिंडावास पशु अस्पताल के सामने महेंद्र ट्रैक्टर से उतरकर पैदल जा रहा था तो एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। महेंद्र के सिर के ऊपर से टायर चढ़ गया, जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिलौचपुरा के युवक महेंद्र की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों की ओर से लिखित में शिकायत दी गई है कि किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मारी है। इसके आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
- रामबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी छुछकवास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed