{"_id":"6824f1275c6c6abca001b627","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-ncr-minor-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114761-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
-फोटो 51 : माइनर में नहाते युवक। संवाद
बहादुरगढ़। बुधवार सुबह रोहद से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। शव को निकालने के लिए गोताखोरों की टीम पहुंची। 5 घंटे बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान इटावा के रहने वाले करीब 18 वर्षीय रामू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त माइनर के किनारे बैठकर नहाने लगे। इनमें रामू का पैर फिसल गया और वह माइनर में चला गया। उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने खूब कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते रामू काफी आगे निकल गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में सूचना आसौदा थाना पुलिस को दी गई। रामू का शव दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब डूबने वाले स्थान से करीब 200 मीटर आगे मिला। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। परिजनों को सूचित किया गया। बताया गया है कि मृतक रामू रोहद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था और रोहद गांव में ही रहता था।
नहरों में नहाने पर प्रशासन ने लगाई है पाबंदी
जिला प्रशासन ने नहरों में नहाने पर रोक लगाई हुई है। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हुए हैं, लेकिन इन आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। न तो प्रशासन ही इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है और न ही आमजन नहरों में नहाने से बाज आ रहे हैं। इतना ही नहीं जहां पर बड़ी-बड़ी माइनर है वहां पर चेतावनी बोर्ड तक नहीं हैं।
विज्ञापन
-फोटो 51 : माइनर में नहाते युवक। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -