फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after coming into contact with power line.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with power line.
झज्जर। शहर के मेडिकल रोड घर की छत पर फोन से बात करते समय ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से विनोद (32) की मौत हो गई। वह जींद जिले के भुरायण गांव के रहने वाले थे। झज्जर के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक थे।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, भुरायण गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद शुक्रवार रात दूसरी मंजिल पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान वह मकान के बेहद पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विनोद अविवाहित था और पांच भाई-बहनों में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसके कंधों पर माता-पिता की जिम्मेदारी भी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के प्रति नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में मकानों के बेहद पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन लंबे समय से हादसों का खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed