फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young men entered the house of the family's beating, bhadurgarh news

युवकों ने घर में घुसकर की परिवार की पिटाई

Mon, 23 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव में बसी कच्ची कालोनी में गांव के कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक परिवार की बुरी तरह से धुनाई कर दी। घायलों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने घायलों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच इंचार्ज एवं एएसआई ओम ने बताया कि गुभाना गांव के खेतों में बनी कच्ची कालोनी सुल्तान अपने परिवार के साथ रहता है। इनमें उसका भाई वसीम, भाभी अफसाना और साला शोकत शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुल्तान ने बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने परिवार के साथ अपने मकान में थे तो गांव के दो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवक सगे भाई है और गुभाना गांव के हैं। इन्होंने हाथों में बेल्ट लेकर पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा। इसमें सुल्तान और शोकत को काफी चोटें आई है जबकि अफसाना और वसीम को हल्की चोटें हैं। एएसआई ओम के अनुसार सुल्तान और शोकत को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed