{"_id":"6494a3f0e3bdffdb48071f64","slug":"young-man-was-beaten-hostage-for-three-days-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-698-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिद्दीपुर में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी एक युवक को तीन दिन तक बंधक बनाया गया और उसे पीटा गया। युवक से आरोपियों ने उसकी गाड़ी और रुपये भी छीन लिए। पीड़ित उनके चंगुल से किसी तरह जान बचाकर भागा। पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ लूटपाट करने, बंधक बनाने सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सोनू ने बताया कि उसके पास एक कार है। उसे अपनी कार बेचनी थी और नई खरीदनी थी। बताया कि सिद्दीपुर गांव निवासी ललित के साथ उसकी पहचान है। सोनू ने ललित से गाड़ी बेचने-खरीदने के संबंध में बातचीत की थी। इसके बाद ललित ने उसे अपने गांव बुलाया था। 13 जून को सोनू अपनी गाड़ी लेकर सिद्दीपुर में आ गया। वहां एक स्थान पर बाइक पर सवार होकर ललित आया था। दोनों बातचीत ही कर रहे थे कि इसी दौरान एक होंडा एमेज गाड़ी वहां आकर रुकी। गाड़ी से तीन युवक बाहर निकले और सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। गाड़ी में डालकर एक अन्य दूसरे जगह कार्यालय में ले गए। वहां बंदी बनाकर मारपीट की और कहा कि अपने घर से पांच लाख रुपये मंगवा, नहीं तो जान से मारकर कहीं फेंक देंगे। डरे-सहमे सोनू ने अपने घर से फोन कर 14 जून को 80 हजार तो 15 जून को 30 हजार रुपये मंगवाए। 15 जून को वह सभी युवक शराब पी रहे थे और गेट खुला हुआ था। इस दौरान मौका पाकर वह भाग गया। वारदात के बाद वह काफी सहम गया था। इसके बाद उसने बुधवार को आकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एचएल सिटी चौकी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। उसकी शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम हैप्पी, सीटू, संदीप और ललित बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
यूपी के बुलंदशहर निवासी सोनू नाम के एक युवक ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन
-प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी, एचएल सिटी चौकी