फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man riding car attacked with stick and rod, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार सवार युवक पर डंडो व रॉड से हमला किया, केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Young man riding car attacked with stick and rod, case registered
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बरहाना के कार सवार युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते डंडो व रॉड से हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बरहाना निवासी संजीत ने बताया कि अपनी कार में सवार होकर रोहतक से अपने गांव बरहाना आ रहा था। जब डीघल चौक पर पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा तो उसकी कार के सामने व पीछे से कार अड़ा दी। कार अड़ाने के बाद कार से आधा दर्जन से ज्यादा युवक उतरे, जिसमें दो युवक अपने हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। पिस्तौल के बल पर गाड़ी से नीचे उतारा और डंडों व रॉड से हमला कर दिया। सन्नी ने उसकी गाड़ी की चाबी व सोने की चेन छीन ली। जब उसने शेर मचाता तो आसपास से लोग आ गए, जिससे हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है करीब 7 वर्ष पहले गांव बरहाना निवासी सन्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। अब सन्नी ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि कार सवार युवक पर डंडों व रॉड से हमला करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed