फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man hangs under suspicious circumstances, dies

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 12 Dec 2020 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs under suspicious circumstances, dies
बहादुरगढ़। शहर के आर्य नगर में परिवार के साथ रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई ने एक दंपती पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी जयभगवान ने बताया कि वे 3 भाई और 2 बहन हैं। उसका भाई विकास ईस्माइला भट्ठे पर मेहनत-मजदूरी करता था। शिकायकर्ता ने बताया कि उसके भाई विकास का एक महिला से मिलना-जुलना था, जिस पर उन्हें आपत्ति थी। इस संबंध में उसने और उसके परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाया, मगर महिला नहीं मानी। आरोप है कि उक्त महिला उसके भाई पर लगातार दबाव बनाकर रखती थी। गत 8 दिसंबर को इस बारे में महिला के पति को भी अवगत कराया गया। आरोप है कि उसका भाई महिला के कारण अकसर परेशान रहता था। गत दिवस महिला और उसके पति ने मेरे भाई को रेलवे रोड पर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। यह बात उसके भाई ने घर पर सभी को बताई। इसके बाद वे सभी खाना खाकर सोने चले गए। उसका भाई विकास दूसरे कमरे में सो गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब 10 बजे वे उठे तो देखा कि विकास फंदे से लटका हुआ था। जयभगवान का आरोप है कि उसके भाई ने महिला और उसके पति की प्रताड़ना से तंग होकर फंदा लगाकर जान दी है। इस मामले में सूचना के बाद सेक्टर-9 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed