फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Young man beaten on suspicion of theft, hanged upside down in a well

Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के शक में युवक को पीटा, कुएं में उल्टा लटकाया

Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten on suspicion of theft, hanged upside down in a well
बहादुरगढ़। चोरी के शक में एक युवक के साथ अमानवीयता पूर्वक बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। यही नहीं कुएं में लटकाकर उसे डुबोया भी गया। युवक गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग उस पर अत्याचार करते रहे। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने भी गंभीरता दिखाई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने का प्रयास करने व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत कई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मामला बहादुरगढ़ के गांव टांडाहेड़ी में गत 11 मार्च का बताया जा रहा है। चर्चा है कि गांव के एक मंदिर में युवक को चोरी के शक में पकड़ा गया, इसके बाद उसे यातनाएं दी गई। युवक मेहंदीपुर डाबोदा से है। उसने चोरी की या नहीं की, ये स्पष्ट नहीं है। लेकिन उसके साथ जो हुआ वह सामने आ गया। युवक गत 11 मार्च को बहादुरगढ़ में अपनी बहन के पास डाबोदा टांडाहेड़ी के रास्ते जा रहा था और उसके साथ वारदात हो गई। अमानवीय व्यवहार की वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गई। वीडियो में कई लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उसके पांव में रस्सी बांधकर कुएं में लटकाया गया है। वीडियो सामने आने पर परिजनों द्वारा शिकायत दी गई तो पुलिस हरकत में आई। सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। वह टांडाहेड़ी के बताए जा रहे हैं। वीडियो फुटेज के जरिये पुलिस पहचान के प्रयास करेगी। दूसरी ओर गांव में भी पूछताछ होगी। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर एससी एसटी एक्ट, जान से मारने का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed