फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   young cricketer of bahadurgarh wants to play IPL

दक्षिण अफ्रीका से बटोरा अनुभव, अब आईपीएल पर निगाहें

Sun, 14 Jun 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jun 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

यहां का उभरता क्रिकेटर सौरभ चाहार दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहांसबर्ग से खेलकर लौट आया है। सौरभ की टीम ने अफ्रीकी टीमों के साथ हुई पांच मैचों की सीरीज 3-1 से जीती है।

विज्ञापन


जीतकर लौटे लाडले का परिजनों और प्रशंसकों ने जोरदार अभिनंदन किया। टीम इंडिया के कप्तान धोनी को आइकन मानने वाले सौरभ ने अपना अगला लक्ष्य आईपीएल बताया है।
विज्ञापन


कोलकाता इलाइट क्रिकेट क्लब के जोहांसबर्ग में फिनिक्स क्रिकेट एकेडमी की टीमों के साथ पांच मैचों की सीरीज तय हुई। 1 जून को खिलाड़ी अफ्रीका रवाना हुए। 4, 5, 6 और सात जून को मैच हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों की यह सीरीज इलाइट क्लब कोलकाता ने 3-1 से जीती, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया। बहादुरगढ़ के निवासी सौरभ चाहार भी इस विजेता टीम का हिस्सा रहा।

इस टीम में वह हरियाणा का एकमात्र खिलाड़ी था। ऑलराउंडर की हैसियत से खेलने वाले सौरभ ने एक मैच में कप्तानी भी की। सीरीज में सौरभ का प्रदर्शन शानदार रहा। 12 जून को वापस लौटे सौरभ का परिजनों और प्रशंसकों ने जोरदार अभिनंदन किया।

26 वर्षीय सौरभ चाहार मूलत: बहादुरगढ़ के गांव सांखोल के निवासी हैं और पिछले कुछ समय से मोहाली में रहते हैं। सौरभ यहां रॉक एकेडमी में कोच रोहित चौहान और अमृत पाल की देखरेख में अभ्यास करते हैं।

अच्छे प्रदर्शन के बलबूते सौरभ का चयन इलाइट क्लब कोलकाता की टीम में हुआ और यह टीम अफ्रीका में खेलने गई। सौरभ के पिता पवन कुमार भी अपने समय में अच्छे बॉक्सर रहे हैं और अब युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं।

क्रिकेट के लिए जाब छोड़ी
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौरभ की एक बड़ी कंपनी में नौकरी लगी, मगर इन्होंने नौकरी छोड़ दी। सौरभ ने कहा कि वह बचपन से ही क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं।

मगर दो साल पहले उन्होंने क्रिकेट को अपना प्रोफेशन बना लिया और नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में भी खेल चुके हैं। श्रीलंका टूर पर वह दो मैचों में मैन ऑफ दी मैच रहे थे। पटौदी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं।

सौरभ ने कहा कि इस दौरे में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान एबी डीविलयर्स, डेविड मिलर्स, जेपी डुमिनी, मोर्ने मोर्कल और डिकॉक ने उन्हें उपयोगी टिप्स दिए।

धोनी फेवरेट, लक्ष्य-आइपीएल
सौरभ भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रोल मॉडल मानते हैं। सौरभ ने कहा कि बैटिंग, कीपिंग और कप्तानी हर क्षेत्र में धोनी परफेक्ट हैं। गरीबी और छोटे शहर से निकल कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे धोनी से ही उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली है।


सौरभ ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के लिए न सही, लेकिन विदेश में देश के लिए खेल कर बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। फिलहाल वह क्लब की ओर से खेल रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में वह अच्छा प्रदर्शन करके आईपीएल में जगह प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed