फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   You should not accept friend requests from unknown people.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकर नहीं करनी चाहिए

Thu, 04 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
You should not accept friend requests from unknown people.
झज्जर/बहादुरगढ़। पुलिस ने बहादुरगढ़ व झज्जर के डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। विभिन्न कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान साइबर थाना झज्जर के साइबर सेल इंचार्ज निरीक्षक सतीश ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने बारे में, साइबर क्राइम होने की स्थिति में किस प्रकार पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान ऐप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड नही करना चाहिए। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी अपने आपको साइबर क्राइम का शिकार होना महसूस करता है तो इस स्थिति विद्यार्थी को तुरंत अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब नही देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से विद्यार्थी व आम नागरिक छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर काफी हद तक साइबर अपराधों से बच सकते है और एक अच्छा नागरिक बन कर अपराध रोकने में अपना सहयोग कर सकते है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर आप नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed