{"_id":"672505977fb7ce87630bb1f0","slug":"you-go-ahead-i-will-see-youwhere-else-did-you-attack-with-the-rod-gambhir-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110813-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तू आगे चल, मैं तुझे देखता हूं...कहां और कर दिया रॉड से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तू आगे चल, मैं तुझे देखता हूं...कहां और कर दिया रॉड से हमला, गंभीर
Fri, 01 Nov 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तू आगे चल, मैं तुझे देखता हूं...कहा और कुछ दूरी पर स्कूटी सवार पर बाइक सवार ने रॉड से हमला कर दिया। इसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल के नजदीक सड़क पर चल रहे एक स्कूटी चालक पर बाइक सवार ने बिना किसी वजह के रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में दीपक निवासी गांव सौलधा ने बताया कि वह आईआईएमटी कॉलेज आफ फार्मेसी, ग्रेटर नोएडा में बतौर प्रोफेसर कार्यरत है। 31 अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अपनी स्कूटी से नागरिक अस्पताल के पीछे वाली सड़क से जा रहा था। उन्होंने जैसे ही अपनी लाइन में प्रवेश किया, तभी एक बाइक सवार आया। बाइक पर एक छोटा बालक भी उसके साथ था। उसी दौरान बाइक चालक उन पर भड़क गया और बोला, तू आगे चल मैं देखता हूं तुझे, फिर अचानक से उसने अपनी बाइक स्कूटी से आगे अड़ा दी और रास्ता रोक दिया और बाइक से उतरकर आया। आरोप है कि उक्त बाइक सवार ने आते ही रॉड व सरिये से उसे मारना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे छुड़वाया। हालांकि तब तक उसे काफी चोटें आ चुकी थी। दीपक के अनुसार, बाइक सवार ने स्कूटी को भी तोड़ने की कोशिश की। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने जाते समय अपना नाम लक्की गैंग बताया और कहा कि उसे कपिल शर्मा के नाम से सब जानते हैं और पूरे लाइनपार में उसका नाम चलता है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंबा में भरमौर की गरोला पंचायत के स्वाई ककरी गांव में मकान में लगी आग से क्षतिग्रस्त मकान और उठ
विज्ञापन