{"_id":"65a0337d130e7f5e3c03bcfd","slug":"yellow-claw-attacks-illegal-colony-in-sarai-aurangabad-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4834-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा
Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अवैध कॉलोनियों को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। तोड़फोड़ की कार्रवाई के साथ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को एक बार फिर डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ इलाके में दस्तक दी। यहां सराय औरंगाबाद में स्थित एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। दरअसल विभाग को सूचना मिली थी कि सराय गांव के रकबे में कुबेर कॉलोनी के पीछे अवैध कॉलोनी काटी गई है। शुक्रवार को पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। ड्यूटी मजिस्टे्रट नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू कर दी गई। यहां 2.1 एकड़ में फैली कॉलोनी में लगभग 40 डीपीसी तोड़ी गई। जबकि साढ़े 300 मीटर रोड नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। विभाग से एटीपी सतीश, जेई राजकुमार मौजूद रहे।