फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yagya is the best deed in the world: Shastri

यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म है : शास्त्री

Sun, 15 Sep 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Yagya is the best deed in the world: Shastri
15jjrp01- झज्जर। डीएवी स्कूल में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते आईपीएस शुभम सिंह व उनकी धर्मपत्नी
झज्जर। आर्य समाज झज्जर और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक यज्ञ और सत्संग का आयोजन रविवार को स्कूल में किया गया। यज्ञ में झज्जर पुलिस के सहायक आयुक्त शुभम सिंह और पत्नी बतौर मुख्य यजमान उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल संतोष तिवारी ने की।
विज्ञापन

आर्य समाज के पुरोहित प्रदीप शास्त्री ने यज्ञ करवाया। शास्त्री ने कहा कि यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ को न केवल दिनचर्या का अंग बनाएं बल्कि अपने बच्चों को भी यज्ञ करने के लिए प्रेरित करें। शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से मनुष्य संस्कारवान बनता है। इस अवसर पर आईपीएस शुभम सिंह कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि स्वामी दयानंद सरस्वती के पदचिह्नों पर चलकर देश को नई ऊर्जा प्रदान करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कृति व संस्कारों का समावेश होना आवश्यक है अन्यथा आज का समाज अपनी ही संस्कृति से धीरे धीरे दूर होता जा रहा है। प्रिंसिपल संतोष कुमार तिवारी ने किशोर किशोरियों को शैक्षिक सफलता के साथ साथ चरित्र निर्माण पर बल देने का आह्वान करते हुए आर्य समाज के पदाधिकारियों व अन्य नगरवासियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास सदैव रहेगा कि श्रेष्ठ कार्यों की शिक्षा देकर बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान राजीव आर्य, रिटायर्ड बीईओ वीके नरूला, जितेंद्र बरानी, दीपक आर्य, दलीप सिंह सैनी, ओपी पूनिया, ओमप्रकाश डॉक्टर इमरान आलम, शशांक चुग्घ, नमिता, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed