फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestler Sahil, who returned after winning a gold medal in wrestling, was given a warm welcome.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में स्वर्ण जीतकर लौटे पहलवान साहिल का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sahil, who returned after winning a gold medal in wrestling, was given a warm welcome.
बहादुरगढ़। अहमदाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के 60 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में साहिल कादयान ने स्वर्ण पदक जीता। साहिल का सोमवार को शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम स्थित सोलहा पहलवान अखाड़ा में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा हरियाणा के लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखाड़ा संचालक सोलहा पहलवान ने बताया कि साहिल बचपन से ही उनके मार्गदर्शन में कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि आज उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। स्टेडियम पहुंचने पर साहिल को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता संजीव सैनी ने पहलवान साहिल कादयान को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साहिल जैसे युवा खिलाड़ी हरियाणा की असली पहचान हैं। उन्होंने साहिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का तिरंगा लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखाड़े के कोच, भीम अवार्डी चरण सिंह राठी, मास्टर महाबीर छिल्लर, बलवान मास्टर, जयपाल पहलवावन, बालू प्रधान और मनोज बागड़ी, पहलवान दीपक ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed