फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   World Epilepsy Day: Epilepsy can be defeated through treatment, not superstition.

विश्व मिर्गी दिवस : अंधविश्वास से नहीं, इलाज से हरा सकते हैं मिर्गी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
World Epilepsy Day: Epilepsy can be defeated through treatment, not superstition.
बहादुरगढ़। मिर्गी रोग लाइलाज नहीं है। इसे अंधविश्वास से नहीं बल्कि इलाज से हराया जा सकता है। यह रोग नशीले पदार्थों के सेवन करने, मस्तिष्क में गहरी चोट लगने और मानसिक सदमे से भी हो सकता है। मिर्गी के मरीज को झटके आने पर उसे जूता सुंघाने से बचना चाहिए। इसका इलाज संभव है।
विज्ञापन

समय रहते मरीज को डॉक्टर के पास लेकर आए और समय पर अगर इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है। इस रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नागरिक अस्पताल की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नागरिक अस्पताल में महीने भर में दो-तीन मरीज ही इस बीमारी से पीड़ित पहुंचते हैं। हर साल 10 फरवरी को विश्व मिर्गी दिवस मनाया जाता है।

नागरिक अस्पताल के मेडिसन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि मिर्गी एक सामान्य न्यूरोलॉजिकल रोग है जिसका समय पर और सही इलाज संभव है। कई मामलों में लंबे समय तक शराब या अन्य नशे का सेवन करने से भी मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है जिससे मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि मिर्गी के दौरे के समय मरीज को जूता सुंघाने या झाड़-फूंक कराने जैसे उपाय पूरी तरह गलत और नुकसानदायक हैं। इससे न तो दौरा रुकता है और न ही बीमारी ठीक होती है।

दौरे के समय मरीज को सुरक्षित स्थान पर लिटाना, उसके आसपास की कठोर या नुकीली वस्तुएं हटाना और कपड़ों को ढीला करना ही सही प्राथमिक उपचार है। मुंह में कुछ भी डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।



लक्षण

सांस नली में रुकावट होना, बेहोश हो जाना, मुंह से झाग आना, शरीर का अकड़ना, मरीज का दिमागी संतुलन बिगड़ना, नींद न आना।



ऐसे करें बचाव

-मुंह के बजाय नाक से दवा दी जाए।

-मरीज को बाईं या दाईं करवट लिटा देना चाहिए।

-जूता, चप्पल न सुंघाएं।

-डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई बंद न करें, पर्याप्त नींद लें।

-मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed