फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Workers will get ESIC dispensary

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रमिकों को मिलेगी ईएसआईसी डिस्पेंसरी

Fri, 31 Jan 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Workers will get ESIC dispensary
फोटो 71: प्राथमिक केंद्र में ईएसआईसी डिस्पेंसरी के निर्माणाधीन कमरे। - फोटो : mathura
बादली। दादरी तोए में फरवरी माह में ईम्पलाइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) डिस्पेंसरी की सुविधा शुरू होगी। सुविधा के लिए तहत विभागीय टीम ने क्षेत्र का दौरा किया है और जल्द ही सुविधाएं शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

शुरूआत में याकूबपुर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य एवं सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के बैठने के लिए जगह चिह्नित की गई है। दो कमरों के साथ यह सुविधा शुरू होगी, जबकि तीन कमरों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। रिलायंस एमईटी के प्रयासों से शुरू होने वाली डिस्पेंसरी के लिए कमरों के निर्माण का खर्च भी रिलायंस की ओर से वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि प्राथमिक चरण में डिस्पेंसरी शुरू होने के बाद एमईटी ने बड़े भवन के लिए जमीन भी दी है। रिलायंस के पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक एकड़ जमीन की डिस्पेंसरी को दी गई है जिसमें बड़े स्तर पर अस्पताल बनाने की मांग रखी गई है। कुछ दिन पहले ईएसआईसी के अधिकारियों ने निरीक्षण कर डिस्पेंसरी खोलने की सहमति प्रकट की और अगले माह में शुरू किए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed