{"_id":"62168bae55a0e71d7d6345aa","slug":"worker-s-body-found-lying-in-front-of-berry-hospital-jhjhar-news-rtk6393034123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी अस्पताल के सामने पड़ा मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी अस्पताल के सामने पड़ा मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन
बेरी। सामान्य अस्पताल के पास बुधवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक प्रवासी श्रमिक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया है कि युवक की पिटाई की गई थी। फिलहाल इस संबंध मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों का झजजर पहुंचने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार बरवा बभनौली, गोदारिया कुशीनगर उत्तर प्रदेश निवासी रविंद्रा (28) पुत्र दोलास्वामी दो दिन पहले गांव दुबलधन में सुकेश के पास मजदूरी करने के लिए आया था। बताया जाता है कि मंगलवार रात को सुकेश व साथियों के साथ शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद सुकेश व उसके साथी उपचार के लिए बेरी के अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद साथी उसको अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। बुधवार सुबह प्रवासी श्रमिक का शव अस्पताल के बाहर पड़ा मिला।
वर्जन
अस्पताल के बाहर प्रवासी श्रमिक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के शव गृह में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रमिक की लाठी-डडों से पिटाई की गई है। श्रमिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने पर जो कार्रवाई की जाएगी। - सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।