{"_id":"680548af64624243a8020a3b","slug":"work-has-started-on-the-plan-to-build-a-new-metro-station-in-indralok-it-will-be-connected-to-the-green-line-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114262-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इंद्रलोक में नया मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना पर काम शुरू, ग्रीन लाइन से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इंद्रलोक में नया मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना पर काम शुरू, ग्रीन लाइन से जुड़ेगा
Mon, 21 Apr 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो के फेज-चार में इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए इंद्रलोक में दूसरा नया मेट्रो स्टेशन बनेगा। यह ग्रीन लाइन का हिस्सा होगा और वर्तमान स्टेशन के नजदीक ही होगा। नया स्टेशन बनने के बाद वर्तमान स्टेशन को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस कॉरिडोर पर कई इंटरचेंज की सुविधा भी होगी। साथ ही इसके बनने से बहादुरगढ़ से मेट्रो में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा। इसके निर्माण पर 117 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि फेज चार में इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए इंद्रलोक में दूसरा नया मेट्रो स्टेशन बनेगा। यह भी तब जब यह ग्रीन लाइन का हिस्सा है। पहली बार एक ही मेट्रो लाइन (ग्रीन लाइन) पर वर्तमान स्टेशन के नजदीक ही दूसरा नया मेट्रो स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यहां पर शॉपिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा और ग्रीन लाइन से जुड़ेगा। नया स्टेशन मौजूदा इंद्रलोक स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा, जो इंद्रलोक को इंद्रप्रस्थ से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 12.377 किलोमीटर है। इसमें दस स्टेशन होंगे। यह पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। इसमें इंद्रलोक (नया स्टेशन), दया बस्ती, सराय बस्ती, आजाद नगर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, आईजीआई स्टेडियम, मयूर विहार-1 और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल है। दिल्ली मेट्रो इंद्रलोक स्टेशन क निर्माण पर 117 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मेट्रो की ओर से बीतें दिनों टेंडर जारी किया गया है।
बनाए जाएंगे कई इंटरचेंज
यह कॉरिडोर ग्रीन लाइन को मौजूदा ब्लू लाइन (इंद्रप्रस्थ) से जोड़ेगा और इंद्रलोक में ग्रीन लाइन के साथ-साथ पिंक लाइन के साथ भी इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यलो लाइन व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ, मयूर विहार-1 पर पिंक लाइन व ब्लू लाइन के साथ और इंद्रप्रस्थ पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कॉरिडोर पश्चिमी दिल्ली से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को बिना जाम के तेजी से एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के साउथ इलाके में हजारों यात्री सफर करते हैं। उन्हें भी इसका लाभ होगा।