{"_id":"6962b8416bc44d413201e1c6","slug":"won-three-medals-in-the-national-grappling-wrestling-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120210-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल ग्रैपलिंग कुश्ती में तीन पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल ग्रैपलिंग कुश्ती में तीन पदक जीते
Sun, 11 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 65: विजेता पहलवानों का स्टेडियम में पहुंचने पर किया गया स्वागत। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। शहीद ब्रिगेडर होशियार सिंह स्टेडियम के पहलवानों ने 3 से 5 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित ग्रैपलिंग कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप में अखाड़े के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं।
प्रतियोगिता में साहिल दहिया ने 110 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राहुल ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और पीयूष ने 92 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया।
अखाड़ा संचालक सोला पहलवान ने बताया कि अखाड़े के पहलवान पहले भी देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। पदक विजेता पहलवानों के अखाड़े में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर महावीर मास्टर बराही, बलवान सिंह, मास्टर सुरेश छिल्लर, हरिओम अहलावत, मनोज बागड़ी पहलवान, संदीप पहलवान छारा, राकेश बामनोली, मनजीत पहलवान, धर्मपाल राठी, कृष्ण पहलवान, अनिल प्रधान आदि ने पहलवानों को आशीर्वाद दिया।