फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women Should Avail the Benefits of Central and State Government Schemes: Somvati

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं महिलाएं : सोमवती

Thu, 16 Apr 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Women Should Avail the Benefits of Central and State Government Schemes: Somvati
15jjrp24- झज्जर। झज्जर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं। स्रोत- आयोजक
झज्जर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ की अध्यक्षता में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की खास बात यह रही कि मंच सज्जा, संचालन सहित सभी व्यवस्थाएं महिलाओं की तरफ से ही संभाली गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिला कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओं को किसी भी योजना का लाभ लेने में कोई कठिनाई न हो और उन्हें समय पर सही मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती जाखड़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

सम्मेलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, रेखा यादव, नीतू वाल्मीकि, अनिता यादव, रेणु सासरोली, बबली, शकुंतला जाखड़, सुदेश रैहिया, रितु, सरोज देवी, सुषमा रानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed