फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   women died, suicide, dowry case lodged, bahadurgarh

फांसी का फंदा लगाने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
women died, suicide, dowry case lodged, bahadurgarh
suicide - फोटो : Demo Pic
क्षेत्र के गांव सिद्दीपुर लोवा में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही पंखे से फंदा लगाने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पति सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गहन छानबीन शुरू कर दी। बेरी निवासी मंजू की शादी लगभग अढ़ाई साल पहले प्रवीण के साथ हुई थी। वह एक बच्चे की मां भी थी।
विज्ञापन


रविवार की रात को मंजू की ससुराल में ही फंदा लगाने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर ससुराल पक्ष की ओर से मायके पक्ष को दी गई तो वहां से काफी लोग सोमवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। कई देर तक थाना सदर में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। मायके पक्ष के लोगों ने मंजू की मौत के पीछे ससुराल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


इस मामले में थाना सदर में तैनात एवं पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई करने के लिए अस्पताल में पहुंचे सहायक उप निरीक्षक जोगेंद्र व मुख्य सिपाही युद्धबीर ने बताया कि उसके पिता के ब्यान पर उसके पति, सास, ससुर, दो देवर व एक ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर बार-बार किसी न किसी बहाने से दहेज मांगने के आरोप लगाए गए हैं। मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या के आरोपों को गलत बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed