फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Women are becoming self-reliant due to the schemes of Central and Haryana government: Neelam Ahlawat

केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं से महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर : नीलम अहलावत

Fri, 01 Mar 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant due to the schemes of Central and Haryana government: Neelam Ahlawat
झज्जर। दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोसिएशन की प्रधान नीलम अहलावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मकसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराकर एक सराहनीय कार्य किया है। इससे महिलाओं में बड़ा उत्साह का माहौल है। वह वीरवार को गांव मलिकपुर में गांव चलो अभियान के तहत महिलाओं को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों के सफल सेवाकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब महिलाएं केवल घर तक सीमित न रहकर बल्कि पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाकर आत्मनिर्भर बनें। हर-घर शौचालय, रसोई गैस, नल से जल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, तीन तलाक पर कानूनी रोक, पंचायतीराज संस्थाओं में बराबर की भागीदारी सहित केन्द्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed